कुम्हारी खारून से धूमधाम के साथ 27 जुलाई को निकाली जायेगी कावड़ यात्रा
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता। हजारों की संख्या में निकलेंगे शिवभक्त जल लेकर चढ़ाएँगे शिवनाथ में

भिलाई। भिलाई 3 के रुखमणी पैलेस में कावड़ यात्रा को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में शिवनाथ कावड़ यात्रा के समिति के सदस्य रहे। सर्वसम्मति से कार्यक्रम के संयोजक विपिन चंद्राकर को बनाया गया। बैठक में कावड़ यात्रा का स्टीकर विमोचन किया गया और यात्रा का वयवस्था संबंधी रूपरेखा तैयार की गई। कांवड़ यात्रा सुबह 27 जुलाई 6.30 बजे खारून नदी से प्रारम्भ होकर साईंधाम मंदिर कुम्हारी, रेलनगर चरोदा सिरसागेट राममंदिर,न्यू खुर्सीपार,राजराजेश्वरी मंदिर,नगर निगम भिलाई,कोसानगर,नहेरू नगर,साइंस कॉलेज दुर्ग,बस स्टैण्ड दुर्ग,शिवनाथ नदी महमरा एनिकेट दुर्ग शाम 6.30 को पहुंचेगी । शाम 7 बजे भव्य गंगा आरती का आयोजन होगा। बैठक में संरक्षक भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, वरुण यादव,विपिन चंद्राकर,सुरेन्द्र साहू,तेजस पाल,पार्षद तुलसी ध्रुव,बालमुकुंद वर्मा,तोरण सोनी,अजय साहू,श्याम सुंदर जयसवाल कुलदीप शर्मा,अंजय पांडे, आशीष अग्रवाल,समीर अग्रवाल,महेंद्र साहू,धनेश्वरी साहू,विक्की अग्रवाल,लीला चंद्राकर,अभिशेख शर्मा,पद्मनी साहू,अभय चौबे,दीप पटेल,रूपेन्द्र यादव,सम्यक तिवारी,राजू ठाकुर,महेंद्र यादव,कृष्णा साहू ,यशवत राजपूत,संदीप पाली,अखिल वर्मा,महेश तिवारी,गौरव टांडी,पुस्कर चन्द्रकार,मंजीत लहरे,अनूप राय ,आशीष वर्मा,लकेश्वर कोसले,अनिल बिनिया,सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


