ब्रेकिंग न्यूज़
भिलाई: भगवान शिव का रूद्र अभिषेक किया, वार्ड की खुशहाली कामना की- रश्मि साव

भिलाई: सावन का तीसरा सोमवार कैंप 1 वार्ड 27 में साव समाज वार्ड वासियों ने भगवान शिव का रूद्र अभिषेक कर शिव शृंगार किया। इस दौरान भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम इकाई अध्यक्ष रश्मि साव ने बताया कि सावन का तीसरा सप्ताह शिव अभिषेक कर शिवपाल किया गया। समाज के लोगों को एकत्रित कर वार्ड वासियों के द्वारा आयोजन बढ़-चढ़कर शिव अभिषेक में हिस्सा लिया। साथ बाबा भोलेनाथ से वार्ड और प्रदेश की खुशहाली की कामना की गई। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने अपना योगदान दिया। इस मौके पर रश्मि साव, रूबी साव, श्वेता साहू, नजमा साव, भगवती साव, सहित साव, नीतू साव,बेबी देवी,अनिता देवी आदि महिलाएं मौजूद रही।
Subscribe to my channel


