भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता देश के विकास में भागीदार होते है-अरूण साव
अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

भिलाईनगर। भारतीय मजदूर संघ का उद्देश्य राष्ट्रहित, उद्योगहित फिर मजदूर हित है। राष्ट्र के विकास में समर्पित होकर कार्य करने वाला विश्व का तीसरा नम्बर एवं देश का पहले नम्बर का मजदूर संगठन है। यह अपने रीति-नीति के लिए जाना एवं पहचाना जाता है।उक्त उद्गार छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं भार साधक मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरूण साव ने भारतीय मजदूर संघ के 70वां स्थापना दिवस के अवसर पर बैकुण्ठधाम डाॅ. भीमराव अम्बेडकर भवन में आयोजित समापन समारोह कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होने आगे कहा कि स्थानीय विधायक रिकेश सेन ने मजदूरो के बैठक एवं अन्य कार्यक्रमो के लिए एक भवन की मांग की है, जो वास्तव में आवश्यक है। जिसकी मैं स्वीकृति प्रदान करता हूॅ, आवश्यक कार्यवाही कर संघ के पदाधिकारी मुझसे संपर्क करें। इस अवसर पर वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन, दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने भी हजारो की संख्या में उपस्थित कर्मचारी एवं श्रमिको को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ की स्थापना तथा उसकी नीति-रीति के बारे में बताया एवं सभी उपस्थित श्रमिक सांथियों को स्थापना दिवस की बधाई प्रेषित किए।कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रान्त संघ चालक टोपलाल वर्मा एवं सह संपर्क प्रमुख नेमराज वर्मा, भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मिथलेश विश्वकर्मा, जिला मंत्री हरिशंकर चतुर्वेदी, निर्माणी मजदूर संघ के देवेन्द्र चंद्राकर, वरिष्ठ नागरिक मंच के नलनीश मिश्रा, स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शरद दुबे, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने भारत माता, भगवान विश्वकर्मा एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुरूवात किया। दिल्ली में आयोजित भारतीय मजूदर संघ के समापन कार्यक्रम के असवर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत के उद्बोधन का सीधा प्रसारण एल.ई.डी. स्क्रीन के माध्यम से श्रमिको के बीच किया गया। संघ गीत प्रमिला चंद्राकर एवं शशिभूषण मोहंती ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह, पार्षद महेश वर्मा, विनोद सिंह, शकुंतला साहू, गिरिजा बंछोर, ईश्वरी नेताम, लक्ष्मी साहू, स्वीटी कौशिक, रमेश साहू, अनुपमा शुक्ला उपस्थित हुए। इस दौरान प्रभारी आयुक्त भागीरथी वर्मा, अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, जोन आयुक्त येशा लहरे, अमरनाथ दुबे, कार्यपालन अभियंता संजय अग्रवाल, इस्पात मजदूर संघ के रवि चौधरी, इन्द्रमणी मिश्रा, विष्णु चंद्राकर, अनिल सिंह, संजय मिश्रा, ईश्वर वर्मा, बी.एस.राजपूत, शशिभूषण शर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, जान सिंह राजपूत, कृष्ण कुमार पदमशाली, दीनानाथ, गोपाल सिन्हा, विवेक रंगनाथ, रीता चतुर्वेदी, रोहित बंजारे, नवीन साहू, वामनराव, संतोष पाण्डेय, सुनील जोशी, रामवृक्ष यादव, सीताराम यादव, विश्वजीत सेन गुप्ता, अनिल मिश्रा, बसंत देवांगन, बीरेन्द्र बंजारे, महेश वर्मा सहित निगम के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री यदु ने किया।