ब्रेकिंग न्यूज़
भागवत कथा में हुआ सीता स्वयंवर का मंचन
कासगंज। शहर के समीपवर्ती गांव किलोनी रफातपुर में चल रही श्रीमद् भगवत कथा के दूसरे दिन सरस कथा वाचक कल्पना चैतन्य ने अपने मुखारविंद से सीता स्वयंवर सुन कर श्रोता मुग्ध हो गये। आज कथा के दूसरे दिन कथा वाचिका कल्पना चैतन्य ने कहाकि भगवत कथा ज्ञान, भक्ति, वैराग्य की प्राप्ति का मुख्य साधन है। उन्होंने बाद में श्रोताओं को सीता स्वयंवर की कथा का रसपान कराया। झुक जईयो लला रघुवीर वर माला डाले सीता माई। इस दौरान कथा आयोजक कर्ताओं ने बताया कि 28 मई को सुदामा चरित्र के बाद कथा का समापन हो जायेगा। 29 मई को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इस मौके पर गुडडू यादव, बाबूजी अनार सिंह, महात्मा राजबीर सिंह, रनवीर सिंह, छोटे लाल, दारोगा विनोद यादव, प्रधान शेखर यादव, चरन सिंह यादव, ज्ञान सिंह, योगेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह, अतेंद्र सिंह , रिषीपाल, सिंह, क्षेत्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


