ब्रेकिंग न्यूज़

राजधानी दिल्ली में “एक देश – एक चुनाव” पर अजय भसीन के कार्यों की सराहना

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

भिलाई। राजधानी दिल्ली में देशभर के व्यापारी नेताओं की बैठक आयोजित हुई, जिसमें “एक राष्ट्र – एक चुनाव” विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने इस महत्वपूर्ण पहल को देश की एकता और विकास के लिए आवश्यक बताया। अपने उद्बोधन में अजय भसीन ने कहा कि “एक देश – एक चुनाव” अभियान में व्यापारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने बताया कि चेम्बर के बैनर तले जिला एवं विधानसभा स्तर पर व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और सांसद प्रवीण खंडेलवाल सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। बैठक में देश के व्यापारियों ने सर्वसम्मति से “एक राष्ट्र – एक चुनाव” का समर्थन करते हुए इसे लागू करने का संकल्प लिया। चर्चा में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, लाभचंद बाफना, भिलाई से अजय भसीन व सुनील मिश्रा, चैंबर अध्यक्ष सतीश थोरानी एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए व्यापारीगण मौजूद थे। इस कार्यक्रम की जानकारी शंकर सचदेव ने दी।

Related Articles

Back to top button