
कासगंज। सोरों तीर्थंनगरी हरि की पौड़ी मे जनपद स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज नौरथा व सरस्वती विद्या मंदिर गंजडुंडवारा के छात्रों ने भाग लिया, प्रतियोगिता से पूर्व मेडिकल टीम ने छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस दौरान सुरक्षा के लिए पीएसी की रिवर यूनिट तैनात रहे प्रतियोगिता में 14 वर्ष के युवाओं ने 50 मीटर तैराकी में सोनू, शिवम, सचिन क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे इसी आयु के 100 मीटर में सोनू, शिवम क्रमशः प्रथम व द्वितीय रहे। 17 वर्ष के आयु के युवाओं ने 50 मीटर तैराकी प्रतियोगिता में राकेश, भानुप्रताप, आशीष क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे, इसी आयुवर्ग की 100 मीटर प्रतियोगिता में राकेश, आशीष, भानुप्रताप क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। आयु वर्ग 19 की 50 मीटर तैराकी में अर्जुन सिंह, अंकित, रिंकू क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे, इसी आयु वर्ग की 100 मीटर प्रतियोगिता में अर्जुन सिंह व अंकित क्रमशः प्रथम व द्वितीय रहे। प्रतियोगिता आयोजक एसटीडीएम इंटर कॉलेज सोरों रहे। मुख्य कोच शारीरिक शिक्षक वीरेन्द्र मिश्र ने छात्रों का प्रतियोगिता के लिए चयन किया। निर्णायक मंडल में रामकरन राज प्रधानाचार्य, नवीन कुमार कोच, समीक्षा सिंह रहे।
Subscribe to my channel


