खेल
कासगंज: के ए कॉलेज में हुआ 10 ओवरीय विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट सम्पन्न

कासगंज / जनपद के थाना क्षेत्र कासगंज मैं स्थित ए कॉलेज के प्रांगण में शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के तत्वाधान मे बीए बीएससी प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों द्वारा अंतर विभागीय 10-10 सीमित ओवर क्रिकेट टूर्नामेंट किया जा रहा है। जिसमें कला विज्ञान एवं वाणिज्य विभाग की टीमें भाग ले रही हैं। शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने बताया कि अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच विज्ञान एवं वाणिज्य विभाग के बीच में खेला गया। उद्घाटन समारोह के दौरान के ए कॉलेज कासगंज की मुख्य नियंता एवम खेल समिति की डॉ मिथिलेश वर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक एवं खेलकूद समिति के सदस्य डॉ राधाकृष्ण दीक्षित, हिंदी विभाग की डॉ पूनम रानी शर्मा एवं अंग्रेजी विभाग के डॉ संतोष यादव ने मैच का उद्घाटन किया। मैच के उद्घाटन से पूर्व सभी शिक्षकों ने बैटिंग और बॉलिंग की। डॉ मिथिलेश वर्मा ने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिता होती रहनी चाहिए। जिससे खेलों के प्रति विद्यार्थियों का रुझान बढ़े। डॉ राधाकृष्ण दीक्षित ने कहा कि प्रतियोगिताओं से से विद्यार्थियों का शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास होता है। डॉ संतोष यादव ने कहा कि पाठ्येतर गतिविधियां विद्यार्थियों को जीवन के भविष्य के लिए तैयार करती हैं। डॉ पूनम रानी शर्मा ने कहा कि खेलों में के ए कॉलेज कासगंज की उपलब्धियां विश्वविद्यालय में सबसे ज्यादा है इस बात का कासगंज वासियों को गर्व करना चाहिए। उद्घाटन मैच विज्ञान एवं वाणिज्य विभाग के बीच खेला गया। वाणिज्य विभाग के कप्तान प्रज्वल महेश्वरी एवं विज्ञान विभाग के कप्तान शेखर यादव के बीच डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने टॉस कराया । विज्ञान विभाग ने टॉस जीता एवं फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बैटिंग करते हुए वाणिज्य विभाग ने 10 ओवर सात विकेट पर 63 रन बनाए । जिसमें वाणिज्य विभाग से आकाश ने 14 रन, गजेंद्र ने 13 रन एवं आदित्य ने 12 रन का योगदान दिया। विज्ञान विभाग की ओर से शेखर यादव एवं गौरव ने तीन-तीन विकेट लिए। विज्ञान विभाग में बल्लेबाजी करते हुए पूरी टीम 21 रन बनाकर ढेर हो गई। वाणिज्य विभाग से गेंदबाजी करते हुए आदित्य ने पांच विकेट लिए। वाणिज्य विभाग ने यह मैच 42 रन से जीता। वही टूर्नामेंट का दूसरा मैच कला विभाग और विज्ञान विभाग के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए कला विभाग ने सात विकेट पर 88 रन बनाए। जिसमें रजत ने 34 रन एवं अमित पुंडीर ने 30 रन बनाए। विज्ञान विभाग 22 रन बनाकर ढेर हो गई। जिसमें सबसे ज्यादा पंकज कोहली ने 9 रन का योगदान दिया। कला विभाग की ओर से राजीव गौतम ने दो विकेट, प्रशांत चौहान ने दो विकेट, अमित पुंडीर ने भी दो विकेट एवं सनी ने 1 विकेट लिए। कला विभाग 66 रन से विजयी हुई।
Subscribe to my channel


