राजनीति

वाल्मीकि समाज और स्वर्णकार समाज ने दिया सुलोचना गुप्ता को समर्थन

नगर निकाय चुनाव में वाल्मीकि समाज, स्वर्णकार समाज, अग्रवाल समाज ने भी भाजपा को दिया अपना समर्थन

कासगंज/अमांपुर। नगर पंचायत चुनाव से पहले वाल्मीकि समाज, स्वर्णकार समाज, अग्रवाल समाज ने एकजुटता का संदेश दिया है। समाज के सभी लोग एक प्लेटफार्म पर आ गए है। सभी का व्यापक जनसमर्थन भाजपा को मिल रहा है। कस्बा के किदवई नगर में अनिल कुमार वाल्मीकि की अध्यक्षता में वाल्मीकि समाज की बैठक हुई वही गांधीनगर में राजीव स्वर्णकार की अध्यक्षता में स्वर्णकार समाज की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अमांपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुलोचन गुप्ता को अपना समर्थन करेगी। यह समर्थन भाजपा प्रत्याशी को मजबूत करने वाला माना जा रहा है। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी सुलोचन गुप्ता का फूलमाला पहनाकर और फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा प्रत्याशी सुलोचन गुप्ता ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि नगर की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। नगर के सभी 10 वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से मिल रही है। इस दौरान जनता का हमें भरपूर प्रेम मिल रहा है। चुनाव प्रचार में सभी लोग सहयोग कर रहे है। वाल्मीकि समाज, स्वर्णकार समाज, अग्रवाल समाज के भाजपा को समर्थन देने से उन्हें मजबूती मिली है। आगमी 11 मई को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। अनिल कुमार वाल्मीकि व राजीव स्वर्णकार ने बताया कि उनके समाज के द्वारा भाजपा प्रत्याशी सुलोचन गुप्ता को अपना समर्थन दिया गया है। और सुलोचना गुप्ता को चेयरमैन बनाने का संकल्प लिया गया है। उनकी एतिहासिक जीत का हिस्सेदार बनने जा रहा है। बैठक का संचालन लक्ष्मण सिंह ओपरेटर ने किया।

Deepak

Related Articles

Back to top button