सुलोचन गुप्ता के समर्थन में क्षेत्रीय समाज भी आया साथ
अमांपुर में क्षत्रीय समाज हुआ एकजुट, भाजपा प्रत्याशी सुलोचन गुप्ता को दिया समर्थन

कासगंज/अमांपुर। अमांपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी सुलोचन गुप्ता का चुनाव प्रचार हर रोज मजबूत होता जा रहा है। नगर पंचायत चुनाव से पहले क्षत्रीय समाज ने भी एकजुट होकर उन्हें समर्थन देने का ऐलान किया है। समाज के सभी लोग एक प्लेटफार्म पर आ गए है। सभी का व्यापक जनसमर्थन भाजपा को मिल रहा है। कस्बा के बांके बिहारी गेस्ट हाउस पर प्यारे सिंह की अध्यक्षता में क्षत्रीय समाज को एकजुट करने के लिए क्षत्रीय महासभा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कहा गया कि भाजपा में ही क्षत्रीय समाज का सम्मान है। क्षत्रियों ने एकजुट होकर नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुलोचन गुप्ता को अपना समर्थन देने व चुनाव जिताने का निर्णय लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि सुलोचना गुप्ता लगातार क्षत्रीय समाज के साथ खड़ी रहती है। इस अवसर पर सुलोचना गुप्ता को क्षत्रीय समाज ने आपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस बार उनकी जीत निश्चित है। यह समर्थन भाजपा प्रत्याशी को मजबूत करने वाला माना जा रहा है। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी सुलोचन गुप्ता का फूलमाला पहनाकर और फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा प्रत्याशी सुलोचन गुप्ता ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि जो विश्वास क्षत्रीय समाज के लोगों द्वारा जताया गया है। उस पर वह खरा उतरेंगी और वह हर समय 24 घंटे उनकी सेवा में लगे रहेंगी। नगर की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। नगर के सभी 10 वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से मिल रही है। इस दौरान जनता का हमें भरपूर प्रेम मिल रहा है। चुनाव प्रचार में सभी लोग सहयोग कर रहे है। अब तक क्षत्रीय समाज, ब्राह्मण समाज, लोधी समाज, जाटव समाज, वाल्मीकि समाज, स्वर्णकार समाज, अग्रवाल समाज, वैश्य समाज, व्यापार मंडल समेत एक दर्जन से अधिक बड़े संगठनों का साथ भाजपा को मिल चुका है। समर्थन देने से उन्हें मजबूती मिली है। आगमी 11 मई को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। क्षत्रीय महासभा अध्यक्ष गजेंद्र चौहान ने बताया कि उनके समाज के द्वारा भाजपा प्रत्याशी सुलोचन गुप्ता को अपना समर्थन दिया गया है। और सुलोचना गुप्ता को चेयरमैन बनाने का संकल्प लिया गया है। उनकी एतिहासिक जीत का हिस्सेदार बनने जा रहा है। बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष रूदप्रताप सिंह ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा सुनील सोलंकी, अजीत चौहान, जिला पंचायत सदस्य अवनीश सोलंकी, जिला महामंत्री संजय सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष मीना चौहान, गुड्डू सोलंकी, अरूण चौहान, करूणेश पाल फौजी, प्रधान रामपाल राघव, प्रधान भोले चौहान, केडी चौहान, विजेन्द्र पत्रकार, श्याम सुंदर एडवोकेट, ध्रुव सोलंकी, अनुज राघव, पिंकी सोलंकी, रोचक सोलंकी, भानू प्रताप सिंह, हिमांशु सोलंकी, राजा सोलंकी, रामलखन सोलंकी, अनुज सोलंकी, वीरू ठाकुर, बबलू ठाकुर, दीपक सोलंकी, प्रदीप चौहान, राहुल चौहान, आदि रहे।