राजनीति

भाजपा नगरिया मण्डल की बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने की बनी योजना

दीपक कुमार।जिला संवाददाता

न्यौली।भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल की आवश्यक बैठक सेन्ट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल नगरिया पर मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 1 जून से पार्टी द्वारा चलाये जाने वाले बूथ सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने के लिए कार्ययोजना बनाई गई।इस दौरान बैठक के मुख्य अतिथि जिलामंत्री रविन्द्र ब्रह्मचारी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी के लिए कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। पार्टी किसी भी कीमत पर कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ समझौता नहीं करेगी।

बैठक को सम्बोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि चूँकि हम सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता हैं इस कारण हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी बड़ जाती है। समाज की अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को न्याय उपलब्ध कराना पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है। बूथ सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने के लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्राण-पण से जुटने का आह्वान किया। इस दौरान बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा नेता ब्रह्मानन्द सोलंकी, मण्डल उपाध्यक्ष नाहर सिंह सोलंकी, अभयप्रताप सोलंकी, धीर सिंह राठौर, अनुज चौहान, मण्डल महामन्त्री सत्यवीर कश्यप, मत्स्य प्रकोष्ठ जिला संयोजक सौदान कश्यप, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष संजू सोलंकी, अनुसूचित मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मोहर सिंह, ओम सिंह सागर, पंचायत प्रकोष्ठ मण्डल संयोजक गजेन्द्र सोलंकी, सेक्टर संयोजक दुष्यन्त चौहान, संजय बघेल, सत्यवीर सोलंकी, प्रेम सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष रवि चोपड़ा, मण्डल मंत्री शिवशंकर साहू आदि.मौजूद रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button