शिक्षा

विवेकानन्द की पुण्यतिथि पर छात्रों ने किए श्रद्धा- सुमन अर्पित

दीपक कुमार।कासगंज

कासगंज/न्यौली युगपुरुष स्वामी विवेकानन्द की पुण्यतिथि पर सेन्ट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल मिर्जापुर नगरिया में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धाँजलि दी गयी। इस अवसर पर उपस्थित छात्र- छात्राओं को सम्बोधित करते हुए विद्यालय डायरेक्टर मनोज चौहान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद सम्पूर्ण जीवन हम सबके लिए प्रेरणाप्रद है। उनके द्वारा कहा गया “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको ” निश्चित रूप से छात्रों के लिए बहुत ही प्रेरणाप्रद है क्योंकि इससे हमको अपने जीवन मे लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान प्रबन्धक सुरेश सिंह चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ओमप्रकाश बघेल, पिंकी बघेल, शालिनी साहू, वंदना साहू, अतुल यादव,सहित अनेक छात्र- छात्राएं सम्मिलित रहे।

Related Articles

Back to top button