अपराध

हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने गौकशों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने की माँग की

दीपक कुमार। कासगंज

कासगंज/सोरों हिन्दू युवा वाहिनी के प्रतिनिधि मण्डल ने नवागत पुलिस कप्तान बीबीजीटीएस मूर्ति से मुलाकात कर उनका जनपद आगमन पर अभिनन्दन किया। साथ ही विगत दिनों जनपद के नगला दल व रामपुर के बीच घटित गौकशी की घटना के बारे में अवगत कराया तथा गौकशों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की। जिस पर पुलिस कप्तान ने हिन्दू युवा वाहिनी के प्रतिनिधि मंडल को कार्यवाही किये जाने के प्रति आश्वस्त किया। इस दौरान प्रतिनिधि मण्डल में जिला प्रभारी मनोज चौहान, जिलाध्यक्ष मनोज सोलंकी,जिला मंत्री पुष्कर पुंढीर, सोरों नगर संयोजक दिवाकर निर्भय, गंजडुंडवारा नगर अध्यक्ष रामप्रताप चौहान, अभय दुवे, तरुण निर्भय, गोविंद, दिनेश सोलंकी, सहित दर्जनों कार्यकर्ता सम्मिलित थे

Related Articles

Back to top button