अपराध

भिलाई: सुपेला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, लाखों के जेवरात समेत आरोपी गिरफ्तार

गुरमीत सिहं मेहरा। भिलाई शहर

दुर्ग/ भिलाई: पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्‍लव के निर्देश पर एवं अतिरिक्त्त पुलिस अधीक्षक शहर, संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, नसर सिद्धिकी के मार्गदर्शन में भिलाई शहर में अपराधों की रोकथाम के लिए सभी थाना प्रभारी लगातार धड़पकड़ अभियान चला रहे है। इस दौरान सुपेला थाना प्रभारी ने चोरी की बड़ी घटना का खुलासा किया। इस बीच चोरी की बड़ी वारदात को चिन्हांकित कर सुपेला पुलिस के द्वारा निगाह रखी जा रही थी। जब सूचना मिली कि दो नाबालिको के द्वारा अपने पिता के साथ मिलकर एक जो कि एक रिक्शा चलाकर गमला बेचने वाला है। सुपेला पुलिस के द्वारा अपने गोपनीय सूत्रो से गहराई में जाकर पता किया जिससे पता चला कि दो नाबालिक बच्चो के द्वारा चोरी की बडी वारदात को अंजाम दिया गया है। भीम नगर बद्री कबाडी के सामने सुपेला के एक घर अंदर से रात में लाखो रूपये का सोना, चांदी का जेवरात चोरी होने की रिपोर्ट थाना सुपेला में दर्ज है। पर सुपेला पुलिस के द्वारा विधिवत नाबालिको को पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल किये और चोरी किये सोना, चांदी के जेवरात एवं रकम को आपस में बटवारा करने के पश्चात चोरी के बडे हिस्से को अपने पिता नंद किशोर को दे दिया था। सुपेला पुलिस के द्वारा नंद किशोर से पूछताछ करने पर पहले तो पुलिस को गुमराह करता रहा। फिर पुलिस को पूर्ण संदेह होने पर कडाई से पूछताछ पर वह टूट गया और अपने नाबालिक बच्चे व उसके नाबालिक साथी के द्वारा चोरी करना कबूल किये तथा चोरी किये जेवरात करीबन 50 ग्राम सोना एवं लगभग 500 ग्राम चांदी एवं चोरी की रकम से खरीदे गये 02 नग पलंग, मोबाईल कुल जुमला कीमती 3,10,000 रूपये का संपत्ति पुलिस ने बरामद किया। आरोपी एवं अपचारी बालको को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, उप निरी. प्रमोद श्रीवास्तव, सउनि राजेश सिंह, सउनि रजनीकांत दीवान, प्र.आर. संतोष शर्मा, आर. विशाल सिंह, कपिल चौधरी, सुरेन्द्र पटेल का विशेष योगदान रहा।

Deepak

Related Articles

Back to top button