अपराध

मैनपुरी से 25 हजार का फरार इनामी कासगंज में पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल, दूसरा बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया

उत्तर प्रदेश के कासगंज। पुलिस की एक 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हुई है,इस मुठभेड़ में बदमाश ओर पुलिस की तरफ से फायरिंग हुई,इस फायरिंग में पुलिस की गोली से 25 हजार के एक इनामी बदमाश को गोली लगी है।वही पुलिस ने मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया ।पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश 5 जनपदों में लूट डकैती चोरी की घटनाओं में लिप्त था, जिस पर 12 मुकद्दमे दर्ज है।

Related Articles

Back to top button