धर्म

बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष दया सिंह, सावन के पहले सोमवार को, भाजपा पार्षदों के साथ राज राजेश्वरी मंदिर में किया पूजा अर्चना

छत्तीसगढ़/दुर्ग।भिलाई के पावर हाउस स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में भोले बाबा का बहुत ही भव्य रुप से जल अभिषेक किया गया। इस दौरान सावन माह के प्रथम सोमवार को बोल बम समिति द्वारा राजराजेश्वरी मंदिर पावर हाउस में अभिषेक पूजन तत्पश्चात महाभण्डारा का आयोजन हुआ। समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि समिति कई वर्षों से लगातार सावन माह के हर सोमवार को शिव जी का विशेष पूजा अर्चना पंडितों द्वारा किया जाता है। इस राज राजेश्वरी मंदिर में आने वाले सोमवार को भी प्रदेश भाजपा सहित अन्य समाजसेवी राजराजेश्वरी मंदिर में उपस्थित होकर भगवान शिव जी की पूजा अर्चना करेंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से बोल बम समिति के प्रदेश अध्यक्ष ,भाजपा पार्षद दया सिंह के साथ भाजपा पार्षदों में विनोद सिंह, श्याम सुंदर राव, भुवनेश्वरी, वीना चंद्राकर, सहित अन्य पार्षद प्रमोद सिंह, प्रशांत, बृजेंद्र मिश्रा, भाटा, सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button