LIVE TV

कासगंज: इन्द्रदेव हुए मेहरबान सावन माह की तेज बारिश हुई,जमकर बरसे मेघ,बारिश में बच्चों ने की मस्ती।

दीपक जोशी।अमांपुर

कासगंज/अमांपुर कस्बा में पिछले कई दिनों से सावन माह की अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे लोगों पर बुधवार को इन्द्रदेव मेहरबान हो गए। 1 घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। कस्बा में बुधवार दोपहर 2 बजे के करीब तेज हवा के साथ काले बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया। काले घने बादलों से अंधेरा छाने लगा।देखते ही देखते तेज बिजली की चमक के बीच बूंदाबांदी के साथ मूसलाधार बारिश हुई बारिश से खेतों में पानी लग गया। किसानों के चेहरे बारिश से खिल उठे। किसान राधेश्याम ने बताया कि बारिश से धान की फसल को फायदा है।इस दौरान शनिदेव गुप्ता, सत्यम, देवू, कान्हा, वंश, पहेल, पलक, धुव्र, नवीन, नैतिक, कृष्णा आदि ने जमकर मस्ती की।

Related Articles

Back to top button