अपराध
कासगंज: सट्टे की खाईवाडी करते पांच अभियुक्त गिरफ्तार ।

कासगंज: छर्रा अड्डे के पास बगीचे में छापामार कार्यवाही कुल 05 सटोरियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की तथा गिरफ्तारशुदा सटोरिये ( राकेश कुमार उर्फ लाला पुत्र ओमप्रकाश निवासी बिलराम गेट शिशु मन्दिर रोड़ , सर्वेश पुत्र जंगाली निवासी मौ0 खेडिया , योगेश कुमार पुत्र रमेशचन्द्र निवासी मौ० नाथूराम , साहबुद्दीन पुत्र भूरे निवासी हुल्का मौहल्ला धानमील रोड , ज्ञान सिंह पुत्र गोपीचन्द निवासी नगला मामो थाना व जनपद कासगंज ) के कब्जे से सट्टा पर्चा, कलम व 2330/- रूपये बरामद किये गये तथा अवैध सट्टे का कारोबार करने वाले गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 455/2022 धारा 13जी एक्ट ( सट्टा ) अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
Subscribe to my channel


