धर्म

सांसद राजवीर सिंह ने सोरो में पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग निर्माण के लिए किया भूमि पूजन

कासगंज में स्थित सोरों सूकर क्षेत्र का पर्यटन विकास एवं राज्य योजनांतर्गत सूकर क्षेत्र सोरों की पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग निर्माण का भूमि पूजन सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया के कर कमलों द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में सांसद राजवीर सिंह ने वराह भगवान मन्दिर में पूजा अर्चना एवं आरती की। सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि सोरों क्षेत्र के विकास के लिये 18 करोड़ रू0 का बजट आ गया है, और भी धनराशि आने की संभावना है। जिसे सोरों के पर्यटन विकास पर खर्च किया जायेगा। कार्यक्रम में विधायक कासगंज देवेन्द्र सिंह राजपूत, व अन्य जनप्रतिनिधि तथा समाजसेवी एवं परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल अलीगढ़ अवधेश कुमार शर्मा, अवर अभियंता देवेन्द्र कुमार, पर्यटन विभाग से हेमेन्द्र कुमार हेमंत त्रिगुणायत, आदित्य ककोरिया, आशुतोष तिवारी,रवि पाराशर, अनिता उपाध्याय आदि.मौजूद रहे।

 

Deepak

Related Articles

Back to top button