धर्म

छत्तीसगढ़: भिलाई में BJP के दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्रियों ने किया रूद्रमहाभिषेक: दया सिंह के निमंत्रण पर पहुंचे भिलाई….

गुरमीत सिंह मेहरा। भिलाई

भिलाई: भिलाई पावर हाउस स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक कराया गया। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की ओर से यह आयोजन बीते 15 वर्षों से कराया जा रहा है। सावन के दूसरे सोमवार पर पूजा-अर्चना करने के लिए छत्तीसगढ़ के दो दिग्गज राजनेताओं ने शिरकत की। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी और छत्तीसगढ़ सरकार में हैवीवेट कैबिनेट मंत्री रहे रामसेवक पैकरा बोल बंम समिति के अध्यक्ष दया सिहं ने बाबा का महाभिषेक किया। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा अध्यक्ष व पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी ने कहा कि, भोले बाबा सबकी मुराद पूरी करते हैं। इस दौरान उसेंडी ने कहा कि, भिलाई में बोल बम समिति बाबा की भक्ती में लगी हुई है। बाबा की बारात भी भिलाई में निकाली जाती है। यह छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध है। दया सिंह और उनकी टीम को ढेर सारी बधाइयां। पूर्व कैबिनेट रामसेवक पैकरा ने दया सिंह और उनकी टीम की पीठ थपथपाते हुए कहा कि, सावन के दूसरे सोमवार पर भोलेनाथ की अराधना करने का अवसर मुझे मिला। पूजा-अर्चना के बाद प्रशाद का वितरण हुआ। इस दौरान समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि मंदिर में 101 दूध और 10 लीटर, 10 लीटर दही-शहद-घी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया। भोलेनाथ की अराधना करते हुए कान्हा महाराज और अन्य पंडितों द्वारा मंत्रोंच्यार के साथ महाभिषेक संपन्न हुआ। पूजा-अर्चना के बाद भोलेनाथ को भोग कराया गया। इस दौरान वहां मौजूद साधु-संतों को भोग व प्रसादी का वितरण किया गया l इस मौके पर भाजपा पार्षद रिकेश सेन, वीणा चंद्राकर, सत्यदेवी जैसवाल, ईश्वरी नेताम, सरिता बघेल, लक्ष्मी साहू, शकुतला साहू, गिरजा बंछोर, संजय सिंह अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Deepak

Related Articles

Back to top button