धर्म

अमांपुर:विधायक हरिओम वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया श्रीमद् भागवत का शुभारंभ,त्याग के बाद ही धुव्र ने पाया भगवान को, आचार्य धर्मेंद्र शास्त्री

कासगंज/अमांपुर क्षेत्र के नगला मोती में सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा अमृत वर्षा का क्षेत्रीय विधायक वर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं व्यास पूजन कर कथा का शुभारंभ किया। कथा वाचक धर्मेंद्र शास्त्री ने ध्रुव की कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि छोटी सी उम्र में ध्रुव घर छोड़कर मधुबन में चले गए। ध्रुव के भजन और उनकी तपस्या से भगवान उससे प्रसन्न हो गए। ध्रुव को दर्शन दिए। भगवान के दर्शन कर और वरदान पाकर छोटा सा ध्रुव वापस लौटकर मां की गोद में आ गया। ध्रुव ने रोते हुए कहा कि मां यदि आपने त्याग का पाठ न पढ़ाया होता तो आज भगवान नही मिलते। इस अवसर पर कथा आयोजन समिति के द्वारा विधायक हरिओम वर्मा का फूल माला पहनाकर और शाॅल उड़ाकर स्वागत किया गया। हरिओम वर्मा ने सभी ग्राम वासियों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रधान दुर्गेश सिंह, बाबूराम, दुर्गा प्रसाद, सुरेंद्र, धर्मवीर सोलंकी, तिर्मल सिंह, राजकुमार लोधी, आकाश गुप्ता, सुरेश नायक, ग्रीस नायक, सत्यपाल नायक, रविनेश नायक, सन्तोष नायक, उमेश नायक, सीताराम नायक, रामप्रकाश नायक समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button