धर्म

भिलाई: विधायक देवेंद्र यादव सहित सैकड़ों भक्तों ने बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की भक्ति में जमकर झूमें।

गुरमीत सिंह मेहरा। भिलाई शहर

दुर्ग: भिलाई में सावन के पावन त्यौहार पर विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की जा रही है। इस दौरान हर शिवालयों में भक्ति गीतसंगीत के कार्यक्रम हो रहे है। इसी बीच भगवान शिव की आराधना करने भक्तों का तांता लगा रहता है। वहीं दूसरी ओर भिलाई के सेक्टर 7 तालाब स्थित शिवालय में भव्य पूजा-अर्चना, महारूद्राभिषेक का आयोजन किया गया। जहां विधायक देवेंद्र यादव सहित सैकड़ों भक्तों ने बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की भक्ति में जमकर झूमें।कार्यक्रम के दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बाबा की आराधना का पावन अवसर है। इस पावन अवसर पर ईश्वर से प्रार्थना है कि वे सब को सही राह दिखाएं और सभी पर अपना आशीर्वाद बनाएं रखे। जहाँ विधायक देेवेंद्र यादव के साथ पूजा में शामिल होने वालों में दुर्ग विधायक अरूण वोरा, निगम के सभापति बंटी साहू, पार्षद लक्ष्मीपति राजू, पार्षद सीजू एंथोनी, पार्षद रामानंद मौर्य सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

 

Deepak

Related Articles

Back to top button