धर्म

भिलाई: सावन के शिवरात्रि में देर रात तक हुई पूजा अर्चना,भाजपा पार्षद दया सिंह के साथ श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर में भक्तों को बांटा प्रसाद

गुरमीत सिंह मेहरा। भिलाई शहर

भिलाई। हिंदू पंचांग मुताबिक हर साल में 12 शिवरात्रि होतें है। लेकिन इसमें से दो शिवरात्रि को खास महत्व दिया जाता है।सबसे पहली फाल्गुन मास की शिवरात्रि होती है और जिसे महाशिवरात्रि कहते हैं महत्वपूर्ण शिवरात्रि सावन की मानी जाती है। इसी दिन विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाती है सावन माह शिवरात्रि 26 जुलाई को मनाई जाती है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा सावन का महाशिवरात्रि सेक्टर-3 स्थित चंद्रमौली शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई।समिति के अध्यक्ष और भाजपा पार्षद दया सिंह ने मंदिर में रूद्रमहाभिषेक भी किया। दया सिंह ने बताया कि, ओडिशा के पंडित पीतवास पाढ़ीग्रही ने पूजा-कार्य संपन्न कराया। दया सिंह ने बताया कि सावन के महाशिवरात्रि में देर रात तक पूजा-अर्चना होती रही। रात में भक्तों को प्रसादी का वितरण किया गया। चार पहर में हुई इस पूजा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

Deepak

Related Articles

Back to top button