धर्म

कासगंज: मानपुर नगरिया में देवी जागरण में कलाकारों ने भक्तों को झूमने को मजबूर कर दिया

दीपक कुमार। कासगंज

कासगंज/न्यौली। सावन के पावन महीनें में मानपुर नगरिया स्थित दुर्गा कालोनी शिव मंदिर पर विशाल देवी जागरण युवा संगठन द्वारा आयोजन हुआ।इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख बृजेन्द्र सिंह गौर ने दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की।विशाल देवी जागरण में श्री एकता जागरण मंण्डल  द्वारा गणेश वंदना के साथ पूरी रात भगवान भोले नाथ के जागरण में विभिन्न कलाकारों ने अनेक भजनों से हाजरी दी। मुख्य रूप से हापुड़ से पधारे भजन गायक संजू पागल, बरेली से आई प्रिया ठाकुर ने सभी भक्तो को झूमने पर मजबूर कर दिया।इस मौके पर दिनेश गुप्ता पंकज गौर,अनुज कुमार,संजू सोलंकी ,अभय प्रताप,देव राणा,गौरव सोलंकी,मोहित कुमार,राहुल विश्वास,राहुल वर्मा, केपी सोलंकी,सुबोध सिंह,गवेंद्र कुमार ,दीपक सोलंकी,अमित कुमार ,राजकुमार कुशवाह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button