धर्म
कासगंज: सोरों में तुलसी जयंती महोत्सव में अखण्ड रामायण पाठ का शुभारंभ

कासगंज,: सोरों तुलसी जयंती महोत्सव के द्वितीय दिवस में हिन्दु युवा वाहिनी द्वारा अखण्ड रामायण पाठ का शुभारम्भ किया। इस दौरान अखण्ड रामायण पाठ का शुभारम्भ मंत्रोच्चार के साथ पण्डित सचिन चौधरी ने कराया। जिसमें हिन्दु युवा वाहिनी जिला प्रभारी मनोज चौहान , जिलाध्यक्ष मनोज सोलंकी, जिला महामंत्री कबीर प्रताप सिंह, जिला मंत्री बृजभान सिंह, विजय चौहान सहित हिन्दु युवा वाहिनी पदधिकारियों ने गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन किया।इस दौरान कृष्णकांत वशिष्ठ, रविन्द्र ब्रह्मचारी,हेमेन्द्र शास्त्री, ऋषभ बरबारिया, पंकज महेरे,आदि मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


