धर्म

कासगंज:रोशननगर में रामकथा का हुआ शुभारंभ

दीपक कुमार। उत्तर प्रदेश

कासगंज/न्यौली। मानपुर नगरीय के क्षेत्र गाँव रोशननगर में नव दिवसीय राम कथा का शुभारंभ ठा0 बृजेन्द्र सिंह और पूर्व ब्लाक प्रमुख सहावर जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा ने व्यासपीठ का पूजन आरती का शुभारंभ किया।इस दौरान बृजेंद्र सिंह गौर ने कहा कि हमें रामकथा से प्रत्येक व्यक्ति को अपने चरित्र में किसी न किसी पात्र को उतारना चाहिए इसी के साथ वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक राजन जी दीक्षित आचार्य जी का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान व अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान सुरेंद्र सोलंकी पुजारी सोलंकी मुकेश आचार्य तनुज सोलंकी अभय प्रताप रोहित सिंह आदेश सोलंकी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button