धर्म

कासगंज:अमांपुर के बनूपुरा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ

दीपक कुमार। उत्तर प्रदेश

कासगंज/अमांपुर क्षेत्र के बनूपुरा गांव की राहें भक्ति धुनों से गूंज उठी। सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ गाजे बाजे के साथ एवं भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ। जगह-जगह पर यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरानकथा का शुभारंभ केशवदेव गुप्ता, प्रधान राकेश यादव ने फीता काटकर व ठाकुर जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। वही व्यास पूजन कर कथा वाचक साध्वी प्राची यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान सुरेश यादव, राजेश यादव, उदयवीर यादव, किताब सिंह यादव, मोनू यादव, भगवान सिंह यादव, बन्टी यादव, मुलायम सिंह यादव, दिलीप यादव व समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button