
उत्तर प्रदेश/कासगंज के सहावर में दो वर्ष कोरोना जैसी बैश्विक महामारी के कारण दो वर्षों से स्थगित रही अमरनाथ यात्रा के बाद विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी श्री मंदिर माता गमा देवी धाम से दो दर्जन अमरनाथ यात्रियों का जत्था मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार देर शाम मंदिर से माता गमा देवी का आर्शीवाद लेकर रवाना हुआ । रवाना होने से पूर्व मंदिर के महंत आचार्य रवि कांत शास्त्री ने सभी अमरनाथ यात्रियों का तिलक कर जय बाबा अमरनाथ बर्फानी भूखे को अन्न और प्यासे को पानी, हर हर बम बम के जयकारों के साथ शंखनाद कर रवाना किया। इस दौरान पंकज मिश्रा ने बताया कि दो वर्ष कोरोना महामारी के चलते यात्रा स्थगित रही थी। इस वर्ष यात्रा शुरू ही हुई थी कि पबित्र गुफा के पास बादल फटने से अमरनाथ यात्रा को जाने बाले श्रद्धालुओं का मन बिचलित जरुर हुआ ।इस मौके पर पंकज मिश्रा, तरुण वार्ष्णेय, मोहन वार्ष्णेय, संदीप वर्मा, अभिषेक वार्ष्णेय, गिर्राज गुप्ता, निहारिका गुप्ता, ईशू वार्ष्णेय, रघुबीर साहू, मलखान सिंह, सौरभ कुमार वार्ष्णेय, भुबनेश कुमार, राघवेन्द्र, बिजय कुमार आदि मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


