धर्म

भिलाई: सुंदरकांड हनुमान चालीसा पाठ आयोजन, हर मंगलवार शनिवार को होगा सुंदरकांड पाठ-रश्मि साव

भिलाई: कैम्प 1 वार्ड 27 त्रिमूर्ति मंदिर में सुंदरकांड हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के दर्जनों लोग उपस्थित हुए। इस दौरान समाजसेवी रश्मि साव के मार्गदर्शन में यह निर्णय लिया गया कि हर मंगलवार एवं शनिवार को सुंदरकांड हनुमान चालीसा का पाठ वार्ड में किया जाएगा जिससे सामाजिक एवं बच्चों में आपसी भाईचारा की भावना उत्पन्न होगी समाज संगठित होगा और बच्चों में धार्मिक कामनाएं उत्पन्न होगी इस भावना को लेते हुए हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ शुरू किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजसेवी में अंजली साव,रोहित साव, हरिओम साहू, आनु साव, आंसिका देवी, गीता देवी,विमला देवी,रिंकू रूबी साव सविता साव आरती साव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button