धर्म

कासगंज:अमांपुर में भी उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,सावन के प्रथम सोमवार को बम भोले की गूंज

दीपक जोशी। अमांपुर

कासगंज/अमांपुर कस्बा के प्राचीन शिव मंदिर में सावन के प्रथम सोमवार को शिवालयों में दिन भर हर हर महादेव, बम-बम भोले की गूंज सुनाई दी। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को कस्बा शिवमय रहा। आचार्य लोकेन्द्र शास्त्री ने बताया की भगवान शिव का प्रिय महीना है सावन। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन में चार सोमवार पड़ना भगवान भोले शंकर की पूजा अर्चना के हिसाब से शुभ संकेत है। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने भोले शंकर के दर्शन व जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना के लिए शिवभक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने वेलपत्र, धतूरा, पुष्प, मेवा, फल आदि अर्पित किए। वही कस्बा के देवी मंदिर, सराफा बाजार स्थित साई बाबा मंदिर, कालेज रोड स्थित श्रीराम जानकी, राधाकृष्ण, लक्ष्मी नारायण मंदिर, शीतला माता मंदिर, सहित आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने सुबह से ही पूजा-अर्चना करना शुरू कर दिया। इस मौके पर डाॅ केतसिंह वर्मा, रामनरायन मित्तल, दिनेश चन्द्र जौहरी, राकेश पाराशर, धीरज गुप्ता, अनुज राघव, पुष्पेन्द वर्मा, राहुल जौहरी, सुरेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, शिव सिंह वर्मा, आकाश गुप्ता सर्राफ, नितिन कुमार, हरीश वर्मा, पंकज वर्मा, डाॅ जयप्रकाश राजपूत, शिवकुमार भारद्वाज, विकास वर्मा, दीपक सोलंकी, राहुल चौहान, शनि, देव गुप्ता, आयुष गुप्ता आदि भक्तगण मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी रामसिया मौर्य, इंस्पेक्टर क्राइम अवनीश कुमार, कस्बा ईचार्ज धर्मेंद्र शर्मा, एसआई शांति स्वरूप, शिवराम बाबा, शंशाक दुबे, रिंकी चौहान, सुनीता कुमारी मौजूद रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button